ऐसा क्या हो गया! Anushka Sharma ने इस साल नहीं रखा करवा चौथ का व्रत?

Anushka Sharma Karwachauth: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा वैसे तो हर साल करवा चौथ का त्योहार मनाती हैं। वह पूजा करने के बाद पति विराट कोहली (Virat Kohli) के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। लेकिन ऐसा लग रहा है अनुष्का ने इस बार करवा चौथ का व्रत नहीं रखा है क्योंकि अनुष्का पति विराट के साथ कहीं और स्पॉट हुई हैं। जहां से उनकी फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। अनुष्का और विराट दोनों मुंबई में कृष्णा दास के कीर्तन में नजर आए। यहां ये दोनों बिल्कुल साधारण लुक में नजर आए।

इन दोनों को वायरल वीडियो में रूम के औरा और एनर्जी के आगे समर्पण करते हुए देखा गया। वहीं एक वीडियो में अनुष्का वेन्यू पर कीर्तन में गाती हुई दिखीं। अनुष्का शर्मा के लुक की बात करें तो उन्होंने व्हाइट कलर की ड्रेस पहनी हुई थी वहीं विराट कैजुअल आउटफिट में कंफर्टेबिल दिखाई दिए।

विराट का सपोर्ट करने आईं

अनुष्का शर्मा देश में हैं और वे न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने के दौरान विराट का सीक्रेटली सपोर्ट कर रही हैं। अनुष्का विराट के साथ मैच में शामिल भी हो सकती हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अनुष्का अपने बच्चों बेटी वामिका और बेटे अकाय के साथ लंदन शिफ्ट हो गई हैं। लेकिन इस तरह की अफवाहों पर दोनों ने कोई कमेंट नहीं किया है।

अनुष्का के वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का शर्मा जल्द ही चकदा एक्सप्रेस में नजर आएंगी। यह फिल्म क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक है। इस फिल्म के जरिए अनुष्का लंबे समय के बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं।

यह भी पढ़ें – ये हैं 200 करोड़ फीस लेने वाले देश के पहले एक्टर.., शाहरुख, सलमान तो आसपास भी नहीं

Exit mobile version