Sarkari Naukari : युवाओं के लिए पोस्ट ग्रेजुएट टीचर बनने का शानदार मौका, 585 पोस्ट, 1.36 लाख सैलरी

WhatsApp Group Join
Telegram Channel Join
WhatsApp Channel Join

Sarkari Naukari 2023 : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए पोस्ट ग्रेजुएट टीचर बनने के शानदार मौका है। दरअसल हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) पोस्ट के लिए भर्ती निकाली है। इस पद के लिए फॉर्म भरने की ऑखिरी तारीख 30 नवंबर 2023 है।

हिमाचल प्रदेश पीजीटी भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) की वेबसाइट hppsconline.hp.gov.in पर जाकर करना होगा। इस पोस्ट के लिए आवेदन की अंतिम तारीख पहले 11 नवंबर थी। लेकिन फिर आयोग ने आवेदन की लास्ट डेट बढ़ा दी थी। जारी Notification के अनुसार हिमाचल प्रदेश में स्कूल लेक्चरर/पीटीजी की कुल 585 वैकेंसी पर भर्ती होगी।

हिमाचल प्रदेश पीजीटी भर्ती (Himachal Pradesh PGT Recruitment 2023) के लिए आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम आयु 18 साल से कम और 45 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियम के अनुसार अधिकतम उम्र सीमा में छूट की पात्रता मिलेगी। डिटेल जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन का अवलोकन अनिवार्य रूप से करें।

Himachal Pradesh PGT Recruitment 2023 वैकेंसी डिटेल्स 

इंग्लिश – 63 पद
हिंदी – 117 पद
इतिहास – 115 पद
राजनीति विज्ञान – 102 पद
अर्थशास्त्र – 17 पद
गणित – 41 पद
भौतिक विज्ञान – 45 पद
रसायन व ज्ञान – 29 पद
जीव विज्ञान – 9 पद
वाणिज्य – 47 पद

Himachal Pradesh PGT Recruitment 2023 योग्यता

आवेदन कर रहे अभ्यर्थियों के पास संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा बीएड (B.ed.) भी किया होना जरूरी है। आयु सीमा की बात करें तो यह 18 से 45 साल है। एससी, एसटी और ओबीसी को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयुसीमा में छूट की पात्रता होगी।

Himachal Pradesh PGT Recruitment 2023 आवेदन शुल्क

  • जनरल : 400 रुपए
  • एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 100 रुपए
  • महिला उम्मीदवार : फीस में छूट दी गई है।

Himachal Pradesh PGT Recruitment 2023 सैलरी

43000 – 136000 रूपए प्रतिमाह (लेवल – 12)

Himachal Pradesh PGT Recruitment 2023 चयन प्रक्रिया

  • लिखित परीक्षा (स्क्रीनिंग टेस्ट)
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • मेडिकल टेस्ट

Himachal Pradesh PGT Recruitment 2023 परीक्षा पैटर्न

Himachal Pradesh PGT परीक्षा में पेपर-1 एक घंटे का होगा । इसमें 100 नंबर के 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। हिमाचल प्रदेश से संबंधित जनरल नॉलेज के 30 नंबर के प्रश्न पूछे जाएंगे।

वहीं नेशनल और इंटरनेशनल करंट अफेयर्स के जनरल नॉलेज के 30 नंबर के प्रश्न पूछे जाएंगे। हिंदी लैंग्वेज के 20 मार्क्स और इंग्लिश लैंग्वेज के 20 मार्क्स के प्रश्न पूछे जाएंगे। जबकि पेपर-2 सब्जेक्टिव होगा। इसे हल करने के लिए दो घंटे का समय मिलेगा। इसमें 100 नंबर के प्रश्न पूछे जाएंगे।

महत्वपूर्ण लिंक- नोटिफिकेशन देखें

इसे भी पढ़ें –

WhatsApp Group Join
Telegram Channel Join
WhatsApp Channel Join
CopyAMP code