ट्रैक सूट में तैयार होकर Priyanka Chopra ने मनाया करवा चौथ, Nick Jonas ने पिलाया पानी, एक्ट्रेस के अलग अंदाज की फैंस ने की तारीफ

नई दिल्ली. देशभर में रविवार 20 अक्टूबर को करवा चौथ का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। सुहागिनों ने अपने पति के लिए व्रत रखकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। करवा चौथ का त्योहार बॉलीवुड की एक्ट्रेस भी बड़े ही धूमधाम से मनाती हैं। 

बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह, परिणीति चोपड़ा, शिल्पा शेट्टी, कटरीना कैफ समेत कई अन्य अभिनेत्रियों ने करवा चौथ त्योहार को उत्साह के साथ सेलिब्रेट किया। वहीं, लंदन में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने भी Nick Jonas के लिए व्रत रखा

प्रियंका ने निक जोनस के साथ किया करवा चौथ सेलिब्रेट

लंदन में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस के साथ करवा चौथ त्योहार को सेलिब्रेट किया। इसे लेकर उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में देखा जा सकता है कि प्रियंका ने एक हाथ में छलनी और दूसरी में पूजा की थाली पकड़ी है और निक जोनस उन्हें पानी पिलाकर उनका व्रत तोड़ते देखे जा सकते हैं। वहीं इस फोटो में निक के एक हाथ में पानी का लोटा है, तो दूसरे में मोबाइल, जिसमें उनकी सास मधु चोपड़ा वीडियो कॉल पर दिख रही हैं।

यह भी पढ़ें – ऐसा क्या हो गया! Anushka Sharma ने इस साल नहीं रखा करवा चौथ का व्रत?

प्रियंका ने मनाया अलग अंदाज में करवा चौथ

प्रियंका चोपड़ा ने अपने करवा चौथ को बेहद ही अलग अंदाज में सेलिब्रेट किया। आमतौर पर जहां महिलाएं सूट या साड़ी पहन कर शृंगार करती हैं। वहीं एक्ट्रेस प्रियंका ने ट्रैक सूट में लंदन में करवा चौथ त्योहार को पूरा किया। हालांकि, वे भारतीय नारी की तरह मांग में सिंदूर लगाए जरूर नजर आईं। वहीं, चांद निकलने के बाद व्रत तोड़ने के दौरान उन्होंने सिर पर लाल चुनरी ले ली।  

priyanka chopra celebrate karwa chauth

फैंस ने यह कहा

प्रियंका-निक की इन तस्वीरों को देख उनके फैंस ने सोशल मीडिया पर काफी तारीफ की है। एक ने लिखा- बिल्कुल दिलवाले दुल्हनिया की तरह लग रहा है ये सीन।