Bigg Boss OTT 3:  ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ का नया प्रोमो वीडियो, अनिल कपूर का स्वैग, शो के रिलीज डेट का खुलासा

Bigg Boss OTT 3: रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी’ का तीसरा सीजन जल्द ही OTT प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा दिखेगा। OTT के इस सीजन में सलमान खान की जगह एक्टर अनिल कपूर होस्ट करेंगे। इसके चलते फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इसी बीच ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ का नया प्रोमो वीडियो सामने आया जिसमें अनिल कपूर (Anil Kapoor) का स्वैग  दिख रहा है।

‘बिग बॉस ओटीटी 3’ का नया प्रोमो

‘बिग बॉस ओटीटी 3’ का नए प्रोमो वीडियो में अनिल कपूर ब्लैक कलर का कोट पहने दिख रहे हैं।Video में एक्टर कह रहे हैं, “सबने पूछा अब क्या ही बाकी है एके। मैंने पूछा क्या-क्या बाकी है एके। भला बुरा, खरा खोटा, पानी आग, गाली ताली, सब देखा, सब सुना। अब मेरी बारी है। रूल नया, गेम वही। लड़ेंगे, भिड़ेंगे, टिकेंगे पता नहीं थोड़ा मैजिक थोड़ा लॉजिक। कुर्सी मंगा रे।” इस Video में आगे अनिल कपूर कह रहे हैं, “ऐ बहुत हो गया झकास, करते हैं ना कुछ खास। अब सब बदलेगा।” वहीं नए प्रोमो वीडियो में बताया गया है कि यह ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ शो 21 जून को रिलीज होगा।

Actor Anil Kapoor (Photo-Social Media)

Read Also – Mirzapur 3 Release Date: कालीन भैय्या का मचेगा भौकाल ‘मिर्जापुर 3’ का टीजर फैंस ने कहा – ‘काबिले तारीफ’

BB OTT 3 के प्रोमो वीडियो फैंस के रिएक्शन

‘बिग बॉस ओटीटी 3’ (Bigg Boss OTT 3) के इस प्रोमो वीडियो को जियो सिनेमा के इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया गया है। इसमें कैप्शन में लिखा, “मौसम बदलेगा, तापमान बदलेगा, एके के आने से अब सबकुछ बदलेगा। इस खास सीजन के लिए तैयार हो जाइये।” बिग बॉस ओटीटी 3 के इस प्रोमो वीडियो को देख फैंस की एक्साइटमेंट कई गुनी हो गई है। एक यूजर ने लिखा, “अनिल कपूर इसमें नायक की वाइव्स दे रहे हैं। इस सीजन के लिए और इंतजार नहीं कर सकता।” इधर दूसरे यूजर ने लिखा, “ओ माई गॉड क्या प्रोमो है सर।”

Exit mobile version