Alka Yagnik the Singer: हियरिंग लॉस से जूझ रही फेमस सिंगर अलका यागनिक के जीवन से जुड़े पहलुओं के बारे में जानें

Alka Yagnik the Singer: बॉलीवुड की दिग्गज व फेमस सिंगर अलका याग्निक हियरिंग लॉस की समस्या से जूझ रही हैं। सिंगल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर खुद ही बताया कि उन्हें सुनाई नहीं दे रहा है। यह जानकार अलका के फैंस उनके जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। यहां हम बात करेंगे सिंगर अलका यागनिक के जीवन से जुड़ी कुछ पहलुओं के बारे में

कोलकाता में जन्म

अलका यागनिक का जन्म 20 मार्च 1966 को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में हुआ था। अलका के माता-पिता दोनों गुजराती थे लेकिन दोनों उत्तर प्रदेश में पले बढ़े थी। । जब अलका का जन्म हुआ था तब उनके पिता की कोलकाता में पोस्टिंग थी, इसके चलते कोलकाता में ही उनका बचपन बीता।

रेडियो पर पहली बार गाना गाया

अलका याग्निक ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि 3 से 4 साल की उम्र में क्लासिकल सिंगर रही उनकी मां ने गाना सिखाना शुरू किया था। 5 साल की उम्र में अलका ने पहली बार कोलकाता ऑल इंडिया रेडियो स्टेशन पर पहली बार गाना गाया था।

वहीं अलका ने आगे बताया था कि जब उनकी उम्र महज 9 साल थी तब उन्होंने म्यूजिशियंस के साथ पहला स्टेज परफॉर्मेंस दिया था। अपनी मां की राह पर चलते हुए अलका ने भी सिंगिंग फील्ड में हाथ आजमाया, जिसमें वे बेहद सफल भी रही।

पापा को खोने को दर्द

अलका याग्निक अपने पिता के करीब थीं। उन्होंने बताया था कि वह अपनी मां से काफी डरती थीं और आज भी उनसे डर लगता है। उनकी मां उनके पिता से कहा करती थी अलका ने बताया था कि पापा को मैंने जल्दी खो दिया था। उन्हें खोने की तकलीफ हमेशा रहती है।

उसी इंटरव्यू में अलका की मां ने बताया था कि उन्हें राज कपूर के पास किसी ने भेजा था। अलका अपनी मां के साथ गई थीं। वे काफी छोटी थीं और उन्होंने फ्रॉक पहन रखी थी। जब राज कपूर को गाना सुनाया तो वे हैरान रह गए। राज कपूर ने अलका को म्यूजिक डायरेक्टर की जोड़ी लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल के पास भेज दिया था। लेकिन सिंगर को बड़ी पहचान मिली थी अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘लावारिस’ के गाने ‘मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है’ से।

हजारों गाने गा चुकी हैं अलका यागनिक

‘मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है’ यह हिट साबित हुआ था। हालांकि फिर भी बॉलीवुड में स्ट्रगल करती रही। साल 1988 में रिलीज हुई फिल्म ‘तेजाब’ के गाने ‘एक दो तीन’ ने उन्हें जमकर पब्लिसिटी दिलाई। फिर अलका ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। 90 के दशक में तो उनका एक तरफा राज हुआ करता था। अपनी बेहतरीन गायकी के दम पर अलका बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर्स में एक हैं वे 2500 से भी अधिक गाने गा चुकी हैं।

Read Also – रविवार को बॉक्स ऑफिस पर छा गई कार्तिक आर्यन की चंदू चैम्पियन, कलेक्शन के मामले में किया धमाल बॉक्स