Malaika Arora Father Death: मलाइका अरोड़ा के पिता ने छत से कूदकर जान दे दी, पुलिस कर रही जांच

Malaika Arora Father Death:  एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने बांद्रा में अपने घर की छठी मंजिल से  कूदकर आत्महत्या कर ली। यह घटना सुबह करीब 9 बजे की बताई जा रही है। वहीं इस घटना के बाद मलाइका अरोड़ा का परिवार और जानने वाले हैरान हैं। एक्ट्रेस मलाइका भी पिता के निधन की खबर मिलते ही पुणे से मुंबई के लिए रवाना हो चुकी है। 

फिलहाल मलाइका के पिता के शव को अस्पताल में  रखा गया है। अनिल अरोड़ा ने आत्महत्या क्यों की अभी कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एक्स हसबैंड अरबाज खान पहुंचे मलाइका के घर

इस घटना की खबर मिलने के बाद  मलाइका अरोड़ा के एक्स हसबैंड अरबाज खान तत्काल एक्ट्रेस के घर पहुंचे । एक्टर को मलाइका के घर के बाहर पुलिस से कुछ बातचीत करते देखा गया

सुसाइड नोट नहीं मिला

इधर पुलिस ने कहा कि डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और जांच जारी है। पुलिस के मुताबिक मलाइका अरोड़ा के पिता ने छठी मंजिल की गैलरी से कूदकर सुसाइड किया है। बांद्रा पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पुलिस को मौके से किसी भी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है।

Read Also – Anupama Spoiler Alert 11 September 2024: अनुपमा ने अनुज को नजरअंदाज किया, तोषु ने कर दी यह मांग

घर पर नहीं थीं मलाइका अरोड़ा

अनिल अरोड़ा ने जब ख़ुदकुशी की तब एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा पुणे में थी। घटना की जानकारी मिलते ही मलाइका तुरंत पुणे से मुंबई के लिए रवाना हो गई है। वहीं दूसरे सेलेब्स भी एक्ट्रेस के घर पहुंच रहे हैं।

पहले भी हास्पिटल में एडमिट हुए थे अनिल अरोड़ा

मलाइका अरोड़ा के पिता की पिछले साल भी तबीयत खऱाब हुई थी। तब उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया था। एक्ट्रेस को हॉस्पिटल में उनकी मां के साथ देखा गया था।