Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler: रजत जाएगा जेल, सवि की मुश्किलें बढ़ी, परिवार में मचा कोहराम

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert 5 September 2024: सीरियल गुम है किसी के प्यार में (GHKPM) की कहानी में आए दिन कुछ न कुछ बवाल मचा ही रहता है। सवि और रजत की जिंदगी शादी के बाद और भी उलझ गई है। दोनों के बीच के झगड़े सुलझने नहीं रहे हैं। शो की कहानी में अब तक आपने देखा, सवि और रजत सई की वजह से बहस करते हैं। रजत और सवि को इस दौरान कीचड़ में खेलने का मौका मिलता है। जिसके चलते सवि मौका पाते ही रजत पर खूब कीचड़ उछालती है। वहीं सई भी अपने मम्मी-पापा के साथ खूब मस्ती करती है। इसी बीच लेटेस्ट खबर आ रही है कि सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी में एक और बवाल होने वाला है।

टीवी शो गुम है किसी के प्यार में की कहानी में आगे दिखाया जाएगा कि, सवि को बिना बताए रजत आशिका से मिलने जाएगा। वहीं सवि गणेश चतुर्थी के जश्न की तैयारी करेगी। इधऱ रजत आशिका के कहने में आकर शराब पी लेगा। रजत के नशे में जाते ही आशिका सवि को फोन करेगी औरआरोप लगाएगी कि रजत ने उसके साथ छेड़खानी की । सवि, रजत को आशिका की बांहों में देखेगी। रजत की ऐसी हालत देखकर सवि का दिल टूटेगा।

Read Also – Anupama Spoiler: शाह हाउस में होगा तमाशा, वनराज शाह निकलेगा फ्रॉड, मेघा ने अनुपमा पर लगाया आरोप

सीरियल गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) की कहानी में रजत का परिवार गणेश चतुर्थी का जश्न मनाएंगा। तभी आशिका पुलिस के साथ घर में एंट्री करेगी। आशिका दावा करेगी रजत ने उसकी इज्जत पर हाथ डाला है। इसके चलते पुलिस रजत को गिरफ्तार करके ले जाएगी। ऐसा होती ही परिवार में कोहराम मचेगा। इधर वहीं सवि अब भी रजत की ही गलती बताएगी। जल्द ही सवि के हाथ डीआनए टेस्ट लगेगा। सवि जान जाएगी कि अर्श और आशिका ने मिलकर रजत को बेवकूफ बनाया है। इसके चलते सवि रजत को जेल से निकालने में जुट जाएगी।